Honda Shine 100 को खरीदना कैसा रहेगा, जानें यहां डिटेल में

नई दिल्ली: हौंडा कंपनी, जो अपनी बाइक्स के लिए पॉपुलर है। अब जैसे अगर आप Honda Shine 100 को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना होगा। हम यहां बात करने वाले हैं कि यह बाइक कितनी बढ़िया है। इसको चलाने पर कैसा लगेगा। इसमें परफॉरमेंस और माइलेज कैसा मिलेगा। इसे चलाने पर क्या खर्चा आएगा। अगर आप इसे लेकर रोड पर निकलेंगे तो कैसा एक्सपीरियंस होगा।

कैसा है इंजन

कंपनी ने इसमें  98.98cc 4 स्ट्रोक एसआई इंजन दिया है। इंजन में E20 और OBD 2 कंप्लायंट को सपोर्ट करता है। इसका इंजन 7.38 hp की अधिकतम पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन परफॉरमेंस की बात करें तो आपको बढ़िया इंजन परफॉरमेंस मिलेगा। इंजन के साथ 4 स्पीड गियबॉक्स जुड़ा है।

स्पीड के मामले में भी काफी अच्छी है। 60-65 की स्पीड में चलाने पर अच्छे से चलेगी। पर 65 की स्पीड पार करने के बाद बाइक वाइब्रेशन महसूस होगा और वो भी थोड़ा सा। लेकिन अगर आप इसकी स्पीड 70 पर कर देते हैं तो आपको ठीक से वाइब्रेशन महसूस होगा। यानी आप इसे एक एवरेज स्पीड पर भगा सकते हैं और इसमें स्पीड तुरंत नहीं मिलता है। यानी स्पीड धीरे-धीरे बढ़ती है।

स्पेसिफिकेशन

इस बाइक में दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह कॉम्बी ब्रिकिंग सिस्टम (CBS) को सपोर्ट करते हैं। आगे वाले पहिए में 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है और पीछे वाले पहिए में 110mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। अब ब्रेकिंग की बात करें तो आपको अच्छी ब्रेकिंग मिलेगी। जैसे कि अगर आप खाली सड़क पर 60-70 की स्पीड में बाइक चला रहे हैं और आपको ब्रेक लगानी पड़े तो कोई परेशानी नहीं होगी।

वहीं अगर आप इससे ज्यादा की स्पीड में बाइक चला रहे हों तो आपको परेशानी हो सकती है। आपकी बाइक का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसकी सीट भी अच्छी-खासी लंबी है। सीट लंबी होने की वजह से जरूरत पड़ने पर आप 3 लोगों को बिठा सकते हैं। इसके आलावा कुछ दूसरा सामान रखकर ले जाना हो तो आसानी से ले जा सकते हैं।

इसमें 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यानी कि आप काफी ज्यादा पेट्रोल डलवा सकते हैं। कहीं दूर जाना हो तो टैंक फुल कराने पर दिन-रात कभी फसेंगे नहीं। इसमें ईएसपी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे माइलेज और परफॉरमेंस काफी अच्छा मिलता है। इसमें साइड इंजन कट ऑफ फीचर और कॉम्बी ब्रिकिंग सिस्टम जैसे अच्छे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

इसमें ग्राउंड क्लियरेंस 168mm का दिया है। यानी आसानी से कोई भी बैठकर चला सकता है। अगर किसी की हाइट कम भी तो वो भी आसानी से इसे चला लेगा। इसमें हाइलोजन हेडलैंप और प्रोजेक्टर लैंप मिलता है, जिससे रात में ठीक ठाक लाइट मिलेगी। हालांकि उतनी नहीं मिलेगी जितनी कि एलईडी में मिलती है। पर जरूरत के हिसाब से अच्छी-खासी लाइट मिल जाती है।

शहर में चलाने पर क्या एक्सपीरियंस होगा

अगर आप इस बाइक को शहर में चलाते हैं तो आपको कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। हालांकि शहर में ट्रैफिक जरूर मिलता है, लेकिन बाइक वजन में 99 किलो की है। इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी और आप आसानी से बाइक को चला सकेंगे। आप बीच ट्रैफिक में भी बाइक को घुमा-फिराकर आसानी से निकल सकते हैं।

Bajaj की 2024 NS Series हो गई लॉन्च, देख लीजिए नए फीचर्स और अपडेट की जानकारी

गांव की कच्ची सड़कों में चलाने पर क्या एक्सपीरियंस होगा

अगर आप गांव की कच्ची सड़क हो, जिसमें थोड़े गिट्टी-पत्थर भी हों तो आपको अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें सस्पेंशन काफी अच्छा मिल रहा है। आगे की तरफ टेलिस्कोपिक और पीछे की तरफ ट्विन क्वायल सस्पेंशन दिया गया तो ऐसे में बढ़िया रिस्पॉन्स मिलेगा। बाइक में पीछे सामान लादकर भी कच्ची सड़कों पर आसानी से चला सकते हैं। बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। टायर से अच्छी-खासी ग्रिप मिलेगी।

TVS Apache RTR 160 4V और Bajaj Pulsar N160 में कौन सी है बढ़िया, समझें सही से

कीमत

इस हौंडा शाइन बाइक की कीमत 65 हजार रुपये के आसपास है। आपको यह बाइक ब्लैक, ग्रे, रेड, ब्लू, गोल्डेन और ग्रीन जैसे 5 कलर में मिल जाएगी। वैसे इसकी तुलना दूसरी बाइक से करें तो यह एचएफ डिलक्स और प्लेटिना के टक्कर की बाइक है ,हालांकि स्प्लेंडर के मामले में थोड़ी पीछे रह जाती है।