Hero Mavrick vs Harley Davidson X440: दोनों में कौन है बेहतर, खुद देखें

भारतीय ऑटो बाजार में टू-व्हीलर सेगमेंट काफी बढ़ा हो चुका है। इसमें आपको कई तरीके की बाइक मिल जाएंगी। जैसे कि 100cc से लेकर 500cc या इससे ज्यादा इंजन पावर वाली बाइक मिल जाएंगी। अब अगर 500cc सेगमेंट की बात करें तो इस सेगमेंट में लगातार नई बाइक लॉन्च हो रही हैं। आपको 500cc सेगमेंट में कमाल की बाइक मिल जाएंगी, जो अपनी कीमत, डिजाइन, फीचर्स, इंजन और माइलेज के लिए पसंद की जाती है।

वहीं अभी हाल ही में 500cc सेगमेंट में लेटेस्ट हीरो मेवरिक एक्स440 (Hero Mavrick X440) को लाया गया था। यह एक रेट्रो रोडस्टर बाइक है, जिसे हार्ले-डेविडसन X440 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह 500cc सेगमेंट की बेस्ट ऑप्शन बाइक बनकर आई है।

वैसे आज हम यहां Hero Mavrick X440 और Harley Davidson X440 की तुलना करने वाले हैं। दरअसल लोग Hero Mavrick X440 और Harley Davidson X440 दोनों बाइक को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। लोगों को दोनों बाइक में से किसी एक को चुनने में परेशानी आती है। ऐसे में हम यहां Hero Mavrick X440 और Harley Davidson X440 की कीमत, डिजाइन, फीचर्स, इंजन और माइलेज के बारे में बात करेंगे। इससे पता चलेगा कि दोनों में से कौन सी बाइक सही रहेगी।

Hero Mavrick X440

Hero Mavrick X440 vs Harley Davidson X440 दोनों में क्या है अलग

Hero Mavrick X440 बाइक में दोनों तरफ कॉफिन दे दिया गया है। इसमें मस्कुलर टैंक, चारों ओर एक गोल हेडलैंप, एक स्पोर्टी ग्रैब रेल, टेल सेक्शन में इंटीग्रेटेड रियर लाइट और एक भारी साइड-स्लंग एग्जॉस्ट दिया है। यह देखने में स्पोर्टी लगती है।

Harley Davidson X440 बाइक में क्रूजर डिजाइन है। इसमें एक स्कल्पचर टैंक और बड़े साइड पैनल मिलते हैं। इसमें ऊपर की तरफ थोड़ा झुका हुआ एग्जॉस्ट दिया है। Davidson X440 बाइक में इंजन और बॉडीवर्क को ब्लैक कलर से पेंट किया गया है।

Harley Davidson X440

हालांकि दोनों बाइक में कुछ चीजें अलग मिलती हैं। जैसे कि अलॉय व्हील डिजाइन और व्हील का साइज आदि। Hero Mavrick X440 में आगे और पीछे दोनों तरफ 17 इंच के टायर मिलते हैं। Harley Davidson X440 बाइक में आगे की तरफ 18-इंच का टायर मिलता है और पीछे की तरफ 17-इंच का टायर मिलता है। दोनों का स्पीडोमीटर कंसोल भी अलग तरह का है। Mavrick में अलग साइज का स्पीडोमीटर कंसोल मिलता है। वहीं Davidson में राउंड शेप का दिया गया है।

Top 3 Best Compact SUV in India: कम कीमत, बढ़िया डिजाइन और लंबे माइलेज वाली 3 एसयूवी

Hero Mavrick X440 और Harley Davidson X440 दोनों बाइक के सस्पेंशन सेटअप भी अलग हैं। Hero Mavrick में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन दिया है। वहीं Harley Davidson में यूएसडी सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।

क्या Hero Xtreme 125R बाइक सब चीजों में TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar N125 से है बेहतर

Hero Mavrick X440 vs Harley Davidson X440 दोनों में एकसामान क्या है

Hero Mavrick X440 और Harley Davidson X440 में ऑयल कूलर वाला 400cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। Mavrick का इंजन 26bhp की अधिकतम पावर और 36Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं Davidson का इंजन थोड़ा ज्यादा पावर और पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसके आलावा दोनों बाइक के चेसिस, इंजन और गियरबॉक्स एक जैसे हैं।